अनूपगढ़ जिला दर्शन || अनूपगढ़ जिला,महत्वपूर्ण स्थल ,प्रसिद्ध स्थान संपूर्ण जानकारी ||

Bhagat Education
0

राजस्थान का अनूपगढ़ जिला दर्शन

Rajasthan state anupgarh district jila darshan notes
Anupgarh District Jila Darshan Notes


1. भौगोलिक- प्रशासनिक परिचय :-

➤ घोषणा - 17 मार्च, 2023

➤ मंत्रिमण्डल मंजूरी - 04 अगस्त, 2023

➤ अधिसूचना जारी - 06 अगस्त, 2023

➤ अधिसूचना लागू - 07 अगस्त, 2023

➤ स्थापना दिवस - 07 अगस्त, 2023

➤ उद्घाटनकर्ता - गोविंद राम मेघवाल (आपदा प्रबंधन मंत्री)

➤ किस जिले को तोड़कर बनाया -  गंगानगर एवं बीकानेर को तोड़कर

  • अनूपगढ़ जिले का प्रथम कलेक्टर कल्पना अग्रवाल
  • अनूपगढ़ जिले का प्रथम पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार

➤ संभाग - बीकानेर संभाग के अन्तर्गत आता है।

➤ सीमा - 02 जिलों (श्रीगंगानगर, बीकानेर) से लगाता है तथा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पाकिस्तान से लगाता है।

➤ उपनाम - 1. चुंधेर

➤ संस्थापक- अनूपसिंह

➤ आकृति- बैठे हुए शेर के समान

➥ उपखण्ड :-

1. अनुपगढ़    2. छतरगढ़    3. रायसिंहनगर    4. श्रीविजयनगर    5. खाजुवाला    6. घड़साना

➥ तहसीलें :-

1. अनुपगढ़    2. छतरगढ़    3. रायसिंहनगर    4. श्रीविजयनगर    5. खाजुवाला    6. घड़साना    7. रावला

    

➤ अनूपगढ़ जिले में विधानसभा सीटे - 03

1. अनूपगढ़, 2. खाजूवाला, 3. रायसिंह नगर


➤ गुरु गोविन्द सिंह का पैनोरमा - रायसिंहनगर

➤ बुढ्ढा जोहड़ गुरुद्वारा - रायसिंहनगर

➤ डाडा पम्पाराम का डेरा - विजयनगर 

➤ लैला-मजनूँ की मजार - अनूपगढ़ 

➤ रोजड़ी बालाजी का मंदिर - अनूपगढ़

➥ अनूपगढ़ बहीवर्ती जिला है, यह अंतर्राज्यीय सीमा नहीं बनाता, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय सीमा, पाकिस्तान से लगाता है।

❖ रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक पास स्थित जिला मुख्यालय अनूपगढ़ है।

❖ अनूपगढ़ जिला मुख्यालय घग्घर नदी के किनारे है।

❖ घग्घर नदी बेसिन (3 जिलों में) तीन जिलों में प्रवाहित (1) श्रीगंगानगर, ( 2 ) हनुमानगढ़, (3) अनूपगढ़ । यह आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी है। (लम्बाई- 464 किमी.)

❖ उपनाम - दृषवती नदी, प्राचीन सरस्वती, मृत नदी, नट नदी, सरोता नदी, नाली, हकरा नदी (पाकिस्तान में)

❖ उद्गम- शिवालिक की पहाड़ियां (कालका - हिमाचल प्रदेश)

❖ संगम - राजस्थान की एकमात्र नदी ( अन्तर्राष्ट्रीय नदी) जो पाक के फोर्ट अब्बास तक जाती है।

➤ घग्घर नदी यौद्धेय प्रदेश की मुख्य नदी है। ऋग्वेद में घग्घर / सरस्वती नदी का उल्लेख मिलता है । 

घग्घर नदी एकमात्र ऐसी नदी है जो राजस्थान में उत्तर दिशा से प्रवेश करती है। यौद्धेय प्रदेश (इसमें 3 जिले शामिल (1) गंगानगर, (2) अनूपगढ़, (3) हनुमानगढ़ )

❖ बूढ्ढा जोहड़ झील (अनूपगढ़ जिला ) :- 

➤ इस झील को जलापूर्ति गंगनहर से होती है। गंगनहर परियोजना (1921-27)

लाभान्वित जिले -  गंगानगर एवं अनूपगढ़ इसका शिलान्यास 5 सितम्बर, 1921 को महाराजा गंगासिंह द्वारा तथा उद्घाटन 26 अक्टूबर, 1927 को तात्कालिक वायसराय लार्ड इरविन द्वारा राजस्थान की प्राचीनतम नहर, महाराजा गंगासिंह द्वारा निर्मित ।

➤ यह सतलज नदी से निकाली गई है। यह हुसैनी वाला (पंजाब) से शिवरपुर हैड (गंगानगर) तक है।

इसकी कुल लम्बाई 129 किमी. (पंजाब 112 किमी एवं राजस्थान 17 किमी)

यह खखा ग्राम, गंगानगर से राजस्थान में प्रवेश करती है। इसकी 4 शाखाएँ है- 1. लक्ष्मणगढ़ 2. सामेजा 3. करणपुर 4. लूणकरणसर

❖ गंगनगर लिंक नहर (1984) :-

➤ गंग नहर की मरम्मत के दौरान गंगानगर के किसानों को पानी की आपूर्ति हेतु कुल लम्बाई 80 किमी। गंगनहर को लोहागढ़ (हरियाणा) में IGNP से लिंक किया गया तथा साधुवाली हैड (गंगानगर) से जोड़ दिया गया।

गंगनहर से पूर्व ब्रिटिशकाल में गंगानगर में सरहिंद नहर से सिंचाई होती थी।

❖ इंदिरा गांधी नहर परियोजना :- 

कुल 16 जिले लाभान्वित - गंगानगर, अनूपगढ़, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, बालोतरा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, नागौर, डीडवाना - कुचामन, सीकर, नीम का थाना एवं झुंझुनूं ।

IGNP की 7 लिफ्ट नहरे हैं।

यह सबसे लंबी लिफ्ट नहर है। यह प्राचीनतम लिफ्ट नहर है।

❖ कँवरसेन लिफ्ट नहर  :-  

3 जिले लाभान्वित (गंगानगर, बीकानेर, अनूपगढ़ ) इसे बीकानेर की जीवन रेखा कहा जाता है। इसका प्राचीन नाम लूणकरणसर लिफ्ट नहर था। IGNP की 9 शाखाएं है।

➤ अनूपगढ़ शाखा (अनूपगढ़ जिले में ) :-  यह IGNP की सबसे लंबी शाखा है।

❖ जैतसर कृषि फार्म (अनूपगढ़ जिला ):- 

➱ यह 1964 में कनाड़ा के सहयोग से स्थापित । यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा यांत्रिक कृषि फार्म है।

नोट- सूरतगढ़ कृषि फार्म (गंगानगर जिला) | यह 15 अगस्त, 1956 को रूस (सोवियत संघ) के सहयोग से स्थापित। यह एशिया का सबसे बड़ा यांत्रिक कृषि फार्म है। मिल्क चिलिंग प्लांट - घड़साना ( अनूपगढ़ )

➤ NH-911 राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-911 यह अनूपगढ़ जिले से गुजरता है) इसकी कुल लम्बाई 184 किमी. NH-911 बाप (फलौदी) से श्रीगंगानगर तक है।

➤ NH-911 राजस्थान के 5 जिलों से गुजरता है- (1) फलौदी, (2) जैसलमेर, (3) बीकानेर, (4) अनूपगढ़, (5) श्रीगंगानगर ।

❖ अनूपगढ़ का किला (चुंधेर दुर्ग ) :- 

 निर्माण :- 1689 ई. । यह किला वर्तमान में खण्डहर हो चुका है।

❖ डाडा पम्पाराम का मेला श्रीविजयनगर (अनूपगढ़ ) - प्रतिवर्ष फाल्गुन माह में 7 दिवसीय मेले का आयोजन

❖ बुड्डा जोहड़ गुरुद्वारा डावला गाँव, रायसिंहनगर (अनूपगढ़ ) :- 

➤ निर्माण - संत बाबा फतेह सिंह (1953-54 ई. में) इस गुरुद्वारा को राजस्थान का स्वर्ण मंदिर कहा जाता है। गुरुद्वारा सिखों का परम धार्मिक स्थल है। यहाँ मेला - श्रावण अमावस्या को भरता है।

➤ बीजोर गांव (अनूपगढ़ जिला ) :- 

प्रतिवर्ष यहाँ 15 जून को मेला भरता है। जिसे मोहब्बत का मेला (प्रेम का प्रतीक) कहा जाता है।

➤ रोजड़ी बालाजी मंदिर - अनूपगढ़ जिला

गुरु गोविन्द सिंह पैनोरमा बूढ़ा जोहड़ - रायसिंहनगर (अनूपगढ़ जिला ) । सिक्खों के 10वें गुरु ।

➤ बरोर गाँव (अनूपगढ़ जिला ) - जैन मंदिर के लिए प्रसिद्ध

➤ रावला - घड़साना किसान आंदोलन (अनूपगढ़ ) स्वतंत्रता उपरान्त राजस्थान का सबसे महत्वपूर्ण किसान आंदोलन (2004) था। चंदुराम सहारण नामक किसान शहीद |

जाँच हेतु केजरीवाल एवं गोयल आयोग का गठन किया गया।

➤ रायसिंह नगर गोली काण्ड (30 जून 1 जुलाई, 1946)

बीकानेर प्रजा परिषद द्वारा सत्यनारायण सर्राफ की अध्यक्षता में जुलूस निकाला जा रहा था, इस दौरान पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 'बीरबल' नामक किसान शहीद हो गया। इस घटना की जाँच हेतु अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद ने 3 सदस्यीय जाँच समिति बनाई जिसमें हीरालाल शास्त्री, गोकुलभाई भट्ट एवं रघुवरदयाल गोयल थे । आंदोलन का प्रमुख कारण पानी पर लिया जाने वाला आबियाना कर था |

➤ बीरबल दिवस (17 जुलाई, 1946) को बीकानेर प्रज में मनाया गया।

❖ छतरगढ़ किला - ( अनूपगढ़ जिला ) :-

भूदान बोर्ड ने इस किले में विनोबा भावे स्मृति ट्रस्ट स्थापित किया हुआ है।
➤ नोट :-  BSF की 23वीं वाहिनी अनूपगढ़ जिला मुख्यालय पर
तैनात है। 
➤ डाला गांव (अनूपगढ़ ) - यहाँ सिक्खों के चित्रों पर आधारित पुस्तकालय है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)