सांचौर जिला दर्शन || सांचौर जिला ,महत्वपूर्ण स्थल ,प्रसिद्ध स्थान संपूर्ण जानकारी ||

Bhagat Education
0

सांचौर जिला दर्शन

Rajasthan state sanchore district jila darshan notes
Sanchore District Jila Darshan Notes

➤ भौगोलिक प्रशासनिक परिचय :- 

        ➥ घोषणा - 17 मार्च, 2023

        ➥ मंत्रिमण्डल मंजूरी - 04 अगस्त, 2023

        ➥ अधिसूचना जारी- 06 अगस्त, 2023

        ➥ अधिसूचना लागू - 07 अगस्त, 2023

        ➥ स्थापना दिवस - 07 अगस्त, 2023


✦ उद्घाटनकर्ता- सुखराम विश्नोई ( श्रम राज्य मंत्री )

✦ सांचौर जिला किस जिले को तोड़कर बनाया - जालौर

✦ प्रथम कलेक्टर - पूजा पार्थ

✦ प्रथम पुलिस अधीक्षक - सागर

✦ संभाग- पाली

✦ सीमा - 04 जिले ( बाडमेर, बालोतरा, जालौर, सिरोही)

✦ उपनाम - 1. राजस्थान का पंजाव

✦ प्राचीन नाम :- सत्यपुर

(getCard) #type=(post) #title=(You might Like)

तहसील व उपखण्ड Information

तहसील उपखण्ड
सांचौर सांचौर
चितलवाना चितलवाना
बागोडा बागोडा
रानीवाड़ा रानीवाड़ा


✦ विधान सभा सीटे - 02

       1. सांचौर, 2. रानीवाड़ा



➥ यह बहीवर्ती जिला है, यह गुजरात के साथ अंतर्राज्यीय सीमा बनाता है ।


➤ चितलवाना (सांचौर):- 

➥ रणखार कंजर्वेशन जोन

➥ चितलवाना बाँध

➥ गोगाजी की ओल्डी ( मेला - गोगा नवमी)


➤ सांचौर

➥ राष्ट्रीय कामधेनु विश्वविद्यालय


➤ रानीवाड़ा (सांचौर)

➥ राज्य की सबसे बड़ी दूध डेयरी

➥ सेवडिया पशु मेला


➤ लूनी नदी :-

                            लूनी नदी 7 जिलों में प्रवाहित होती है-

(1) अजमेर, (2) नागौर,  (3) ब्यावर,  (4) जोधपुर , (5) बाड़मेर, (6) बालोतरा, (7) सांचौर

➥ सांचौर में लूनी नदी के प्रवाह क्षेत्र को नेहड़ / नेहडा / नेष्ठा कहते हैं।

➥ सांचौर में लूनी नदी प्रवाहित होती है । नोट :- लूनी बेसिन में अब जालौर की जगह सांचौर जिला आता है 

➥ यह सांचौर जिले के 'सील ग्राम' से प्रवेश करती है ।

लाभान्वित जिले - बाडमेर, सांचौर

        प्रथम परियोजना जिसमें फव्वारा पद्धति (स्प्रिकल) से सिंचाई को अनिवार्य |


➤ चितलवाना बाँध (साँचौर जिला) :- 

                                ➥  यह बांध सांचोर में स्थित है 

➤ परिवहन :- 

भारतमाला परियोजना सांचौर जिले से गुजरती है | संगरिया-सांचौर संतालपुर ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेस वे, इसी जिले से गुजरता है।

    ✦ भारत का प्रथम NH जहाँ आपात लैंडिंग (NH 925-A) व राष्ट्रीय राजमार्ग - 68 (15) गुजरता है।



(getCard) #type=(post) #title=(You might Like)

➤ प्रसिद्ध फसलें :- 

                                    ईसबगोल (घोड़ा जीरा) एवं जीरा ।


➤ रणखार कंजर्वेशन जोन ( 16वाँ ) :- 

        चितलवाना तहसील, सांचौर यह जंगली गधों के लिये प्रसिद्ध है।


➤  उद्योग :- 

                    स्टील व फर्नीचर उद्योग |


➤ खनिज :-

                    बाडमेर-सांचौर तेल बेसिन

✦  इसमें 3 जिले आते हैं-

(1) बाड़मेर, (2) बालोतरा, (3) सांचौर। 

सर्वाधिक तेल कुएँ इसी बेसिन में स्थित हैं । (38) सर्वाधिक तेल उत्पादन भी यहीं होता है।

नोट :- प्रथम तेल कुएँ की खोज - गुढ़ा मलानी (बाड़मेर)

✦  राजस्थान का प्रथम व्यावसायिक तेल कुआँ (29 अगस्त, 2009) - मंगला (बाड़मेर)


➥ नर्मदा नहर परियोजना - शुरुआत - 27 मार्च, 2008 ,सरदार सरोवर बाँध (गुजरात) से निकाली गई है।


➤  पशुधन :-

    ➥ सांचौरी नस्ल, कांकरेज नस्ल गौवंश की नस्लें है, जो सांचौर में पाई जाती है।

    सेवड़िया पशु मेला (रानीवाड़ा - सांचौर) : सांचौर जिले का सबसे बड़ा पशु मेला । चैत्र शुक्ल (एकादशी से पूर्णिमा तक) लगता है।

➤  बाबा रघुनाथपुरी पश मेला (सांचौर जिला):

    ➥ मेला - चैत्र शुक्ल एकादशी

➤  पथमेडा गौशाला (सांचौर जिला ): 

    ➥ यह भारत की सबसे बड़ी गौशाला है। 

    ➥ राज्य का प्रथम गौमूत्र बैंक |

    ➥ यहाँ राष्ट्रीय कामधेन विश्वविद्यालय है।


➤  बड़गाँव (रानीवाड) को सांचौर का कश्मीर कहा जाता है।

➤  अब्बनशाह मकदून पीर की दरगाह सांचौर जिले में है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)